रांची : झारखण्ड में जाति प्रमाण पत्र के लिए अब भटकने की जरूरत नहीं होगी. मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने सभी जिलों के उपायुक्तों को इससे संबंधित निर्देश दिया है . स्कूलों में बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनाया जायेगा. स्कुलो को प्रज्ञा केंद्रों के साथ टैग कर जाति प्रमाण पत्र जारी किया जायेगा.. मंगलवार को सभी उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करते हुए उन्होंने जाति प्रमाण पत्र बनाने में आनेवाली कठिनाइयों के निराकरण का निर्देश दिया. मुख्य सचिव ने जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने, राजस्व अर्जन की स्थिति, ग्रामीण विकास योजनाओं, कृषि योजनाओं, जन वितरण प्रणाली के तहत किये जा रहे कार्यों, कल्याण विभाग व सरकार आपके द्वार अभियान के तहत मिले आवेदनों के निष्पादन, जमीन के दाखिल-खारिज के मामलों का निबटारा, यूडीआइडी कार्ड के रूप में विकलांगता सर्टिफिकेट बनाने के कार्य आदि कार्यों की समीक्षा की.
