स्वर्णरेखा परियोजना आदित्यपुर के विशेष भू अर्जन पदाधिकारी नंदकिशोर गुप्ता को धनबाद का अपर समाहर्ता बनाया गया है. तोपचांची के अंचल अधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी को पाकुड़ का कार्यपालक दंडाधिकारी बनाया गया है. इसी के साथ झारखंड सरकार ने प्रशासनिक सेवा के दस अधिकारियों का तबादला किया है. चाईबासा के भूमि सुधार उप समाहर्ता हरिवंश पंडित की सेवा राजस्व विभाग से लेकर पाकुड़ का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है. उन्हें जिला दंडाधिकारी की भी शक्तियां प्रदान की गई है. हजारीबाग के सहायक नगर आयुक्त राहुल जी आनंद जी को साहिबगंज का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है. दुमका के अपर समाहर्ता श्याम नारायण राम को क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार का सचिव, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन ग्रामीण विकास अभिकरण पलामू के निदेशक स्मिता टोप्पो को गोड्डा का अपर समाहर्ता, खेलकूद विभाग के उपनिदेशक विनय कुमार मिश्र को साहिबगंज का अपर समाहर्ता बनाया गया है. गुमला सदर के अनुमंडल पदाधिकारी विभूति मंडल को देवघर का अनुमंडल पदाधिकारी, लोहरदगा के कार्यपालक दंडाधिकारी अुनराधी कुमारी को खूंटी का कार्यपालक दंडाधिकारी, विश्रामपुर पलामू के प्रखंड विकास पदाधिकारी उदय रजक को देवघर का कार्यपालक दंडाधिकारी बनाया गया है. सिमडेगा के पाकरटांड़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी सतेंदर महतो की सेवा ग्रामीण विकास से लेकर नगर विकास विभाग को सौंपी गई है.

