BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result

झारखण्ड में कंपकंपी और ठिठुरन के साथ बीतेंगे अगले 15, शीतलहरी के बीच 2-3 डिग्री हो सकता है तापमान

by bnnbharat.com
January 28, 2022
in समाचार
झारखण्ड में कंपकंपी और ठिठुरन के साथ बीतेंगे अगले 15, शीतलहरी के बीच 2-3 डिग्री हो सकता है तापमान
Share on FacebookShare on Twitter

झारखंड में अगले 15 दिन कंपकंपी और ठिठुरन के साथ बीतने वाले है. पुरे राज्य में शीतलहरी चल रही है.  राज्य के कई जिलों में न्यूनतम पारा 6 डिग्री सेल्सियस पर है. कोयलांचल में भी पिछले दो दिनों में पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, झारखंड में 15 फरवरी के बाद से ही ठंड से राहत मिल सकेगी. फ़िलहाल तो शीतलहर के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. आलम है कि लोगों को हीटर और अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है. जगह-जगह सरकारी स्तर पर अलाव की व्यवस्था की गयी है. मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के दक्षिणी हिस्से में अगले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. वहीं, सुबह में कोहरा व धुंध छाये रहेंगे.

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान के अनुसार 29 जनवरी, 2022 को राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जतायी है. इसके तहत रांची के अलावा खूंटी, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग, लातेहार, चतरा, पलामू और गढ़वा में न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है. इसके अलावा पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा जिले में न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखण्ड में मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी एक साथ, 10 फरवरी तक हो सकती है तिथि की घोषणा, हो सकता है होम सेंटर

Next Post

दिनदहाड़े गैंगवार के बाद मोरहाबादी मैदान क्षेत्र में धारा 144, दुकान और ठेला लगाने की भी सख्त मनाही, दुकानदार संघ ने जताया विरोध

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d