झारखंड सरकार ने शुक्रवार को बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की गई है. कई जिलों के डीसी को दुसरे जिलों में भेजा गया तो कई को उनके वर्तमान कार्य के साथ अन्य विभाग का प्रभार भी दिया गया है. ट्रांसफर-पोस्टिंग के क्रम में जो पदाधिकारी प्रभार रहित होंगे, उन्हें कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में योगदान देने को कहा गया है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी है.
- हजारीबाग डीसी आदित्य कुमार आनंद को राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन का अभियान निदेशक बनाया गया है. उनके स्थान पर झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी JSLPS की मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी CEO नैन्सी सहाय को हजारीबाग का नया डीसी बनाया गया है .
- डीसी सूरज कुमार को JSLPS का नया CEO बनाया गया है. सूरज कुमार पूर्वी सिंहभूम के डीसी थे.
- लोहरदगा डीसी दिलीप कुमार टोप्पो को खेलकूद विभाग का डायरेक्टर बनाया गया है.
- झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी के मिशन डायरेक्टर सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार को माध्यमिक शिक्षा डायरेक्टर और झारखंड पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
- स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव वाघमारे प्रसाद कृष्ण को स्थानांतरित करते हुए लोहरदगा का डीसी बनाया गया है.
- राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक घोलप रमेश गोरख को स्थानांतरित करते हुए गढ़वा का नया डीसी बनाया गया है.
- गुमला डीसी शिशिर कुमार सिन्हा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है.
- गढ़वा डीसी राजेश कुमार पाठक को नगरीय प्रशासन, नगर विकास एवं आवास विभाग का निदेशक बनाया गया है.
- हजारीबाग के डीसी आदित्य कुमार आनंद को स्थानांतरित करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का अभियान निदेशक बनाया गया है.
- खेलकूद विभाग के निदेशक जिशान कमर को स्थानांतरित करते हुए झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है.
- सिमडेगा डीसी सुशांत गौरव को गुमला का नया डीसी बनाया गया है.
- नगरीय प्रशासन, नगर विकास एवं आवास विभाग के डायरेक्टर जाधव विजया नारायण राव को स्थानांतरित करते हुए पूर्वी सिंहभूम का डीसी बनाया गया है.
- झारखंड पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक आर रॉनीटा को सिमडेगा का नया डीसी बनाया गया है.
- आदिवासी कल्याण आयुक्त नमन प्रियेश लकड़ा को स्थानांतरिक करते हुए गिरिडीह का नया डीसी बनाया गया है.
- हजारीबाग नगर निगम के नगर आयुक्त गरिमा सिंह को लोहरदगा का डीडीसी सह जिला परिषद का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है.
- पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे चंदन कुमार को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है.

