झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आदिवासी बच्चियों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के लिए अलग से छात्रावास बनाने की घोषणा की. कल्याण विभाग की ओर से संचालित छात्रावासों तथा झारखंड के सभी सरना स्थलों का जीर्णोद्धार किया जायेगा. मुख्यमंत्री ने बताया कि कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों का जीर्णोद्धार कर छात्रावास की कमियों दूर किया जा रहा है। यहां रहने वाले विद्यार्थियों को भोजन भी सरकार उपलब्ध कराएगी। इसके लिए रसोईया और चौकीदार की भी नियुक्ति होगी। छात्रावास को नया स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी संस्कृति को सहेजना हम सबकी जिम्मेवारी है.

