राज्य के सभी जिलों में 7 मार्च से कक्षा 1 एवं इससे ऊपर के स्कूल खोल दिए जाएंगे. इसके साथ ही कोचिंग संस्थान भी खोलने की अनुमति दी गयी है. राज्य के रांची, पूर्वी सिंहभूम, देवघर, चतरा, सिमडेगा, सरायकेला और बोकारो में कक्षा 1 से 8 तक के लिए 31 मार्च की तिथि तक ऑफलाइन परीक्षा नहीं होंगी. हालाँकि अब राज्य के सभी जिलों में सात मार्च से कक्षा से विद्यालय खोलने का आदेश मिल गया है. झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में बैठक कर कोविड-19 की पाबंदियों पर ढील देते हुए नई गाइड लाइन जारी की . विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं होगी. ऑनलाइन शिक्षा जारी रखने की बात की गई.
बंद जगह में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही व्यक्ति उपस्थित होंगे. सभी सरकारी और निजी कार्यालय में पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे. सभी पार्क और पर्यटन स्थल खोलने की अनुमति दी गयी है. रेस्ट्रॉं, बार, सिनेमा हाल, दुकान एवं शॉपिंग माल , स्विमिंग पूल और स्टेडियम खोलने की अनुमति दी गई है. ओपन एरिया में 500 से अधिक व्यक्ति का एकत्रित होना प्रतिबंधित होगा. सभी दुकान एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान अपने सामान्य समय तक खुलें रह सकेंगे. सार्वजनिक स्थल पर मास्क पहनना, सामाजिक दूरी का पालन अनिवार्य होगा.

