BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखण्ड: लू का बढ़ा प्रकोप, गुमला में तीन बच्चे स्कूल में बेहोश

by bnnbharat.com
April 6, 2022
in समाचार
झारखण्ड: लू का बढ़ा प्रकोप, गुमला में तीन बच्चे स्कूल में बेहोश
Share on FacebookShare on Twitter

झारखण्ड में बढती गर्मी ने स्कूली और कामकाजी लोगों के हाल बेहाल कर रखे है. तापमान का पारा लगातार बढ़ता जा रहा है. अप्रैल के शुरूआती सप्ताह में ही लू का प्रकोप दिखने लगा  है.  कई स्थानों से लू के कारण स्कूली बच्चों के तबियत ख़राब होने की सुचना है. बुधवार को गढ़वा में विभिन्न स्कूलों के तीन छात्र-छात्राएं लू और गर्मी के चपेट में आने से बेहोश हो गए. बच्चों के बेहोश होने से स्कूलों में अफरातफरी की स्थिति रही. घटना के बाद बच्चों के परिजनों को सूचना दी गई. बच्चों के होश आने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया. बता दें कि मंगलवार को भी केतार प्रखंड के विभिन्न स्कूलों के करीब एक दर्जन छात्र-छात्राएं भीषण गर्मी और लू के कारण स्कूल के प्रार्थना सभा या क्लास रूम में ही बेहोश हो गए थे. इसके बाद उनके होश आने पर परिजनों के उन्हें साथ घर भेज दिया गया.

भवनाथपुर प्रखंड अंतर्गत मिडिल स्कूल अरसली के छठी क्लास के छात्र रितेश कुमार गर्मी के कारण क्लास रूम में ही बेहोश हो गया. इससे क्लास रूम में अफरातफरी मच गई. इसकी सूचना परिजनों को दी गई. सूचना पर बच्चे की मां स्कूल पहुंची. उसके बाद स्कूल के सहायक शिक्षक मनोज कुमार बच्चे का इलाज कराने डॉक्टर के पास ले गए. इलाज के बाद बच्चा स्वस्थ है. मां ने बताया कि देरी होने के कारण बच्चा बगैर नाश्ता ही स्कूल आ गया था.

उत्क्रमित मध्य विद्यालय घाघरा में भी वर्ग तीन की छात्रा रिंकू कुमारी भी स्कूल में बेहोश हो गई. इसकी सूचना परिजनों को दी गई. छात्रा के होश आने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया.

 

केतार प्रखंड के मध्य विद्यालय ताली में छठी का छात्र कुश कुमार भी बेहोश होने की खबर है. कुश के पिता नंदू साह ने बताया कि सुबह भात और दाल खाकर स्कूल गया था. कुश ने बताया कि स्कूल में सुबह अल्पाहार नहीं मिला था.

गुड़ के साथ पानी पीना लाभदायक: डॉ देवेन्द्रनाथ तिवारी

आरोग्य भारती के प्रदेश सचिव सह होमियोपैथ चिकित्सक डॉ देवेन्द्रनाथ तिवारी का कहना है कि गर्मी में विशेष सावधानियां बरतने की आवश्यकता है. खान पान में संयम के साथ अधिक धुप से बचना चाहिए. जब भी गर्मी में निकले सिर को ढँक कर निकले. इसके साथ ही पानी वाले फल तरबूज, खीरा, ककड़ी, नारंगी का प्रयोग करें. सहजन जैसी सब्जियां वायरल बीमारियाँ से बचने में सहायक है. पुदीना का शरबत, आम पन्ना भी फायदा करेगा. पानी के साथ गुड़ अवश्य खाए, ऐसा करने से शरीर में मिनरल्स और पानी की कमी पूरी होतीज्यादा पसीना निकालने पर नमक,चीनी, निम्बू का रस पानी में घोल कर पीना चाहिए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार के कई जेलों में तलाशी अभियान, छपरा जेल से एक मोबाइल बरामद

Next Post

भाजपा का समर्थन करने वाले चार सपा ब्लॉक प्रमुख को प्रदेश सपा अध्यक्ष ने किया निष्कासित

Next Post
भाजपा का समर्थन करने वाले चार सपा ब्लॉक प्रमुख को प्रदेश सपा अध्यक्ष ने किया निष्कासित

भाजपा का समर्थन करने वाले चार सपा ब्लॉक प्रमुख को प्रदेश सपा अध्यक्ष ने किया निष्कासित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d