अमीषा पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में दाखिल याचिका पर आज यानी 5 मई को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. अमीषा पटेल पर फिल्मों में पैसे लगाने का ऑफर देकर धोखाधड़ी करने का आरोप है. इससे पूर्व 28 अप्रैल को इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में हुई थी. सुनवाई के दौरान उनकी ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की गई थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया था. आज फिर से इस मामले कि सुनवाई हुई.न्यायाधीश जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत में सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद कोर्ट ने उनकी याचिका ख़ारिज कर दी है. हाईकोर्ट के इस आदेश से अमीषा पटेल को बड़ा झटका लगा है.

