लखनऊ.बेटे को टिकट ना मिलने से सपा नेता की बिगड़ी थी तबीयत.पूर्व मंत्री व छह बार विधायक रहे सपा नेता राजा राजीव कुमार सिंह की हुई मौत.दो दिन पहले इलाज के लिए लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में कराया गया था भर्ती.आईसीयू में चल रहा था इलाज, आज इलाज के दौरान हुई मौत.समाजवादी पार्टी ने काट दिया है राजा राजीव कुमार सिंह के बेटे रितेश सिंह का टिकट.
दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में मजबूत दावेदारी रखने वाले माने जाते थे सपा नेता राजा राजीव कुमार सिंह.टिकट कटने पर दो दिन पहले अपने हड़हा आवास पर सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी के खिलाफ राजा राजीव कुमार सिंह ने जताई थी नाराजगी.छह बार विधायक एक बार मंत्री रहे राजा राजीव कुमार सिंह मांग रहे थे दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र से बेटे रितेश सिंह उर्फ रिंकू का टिकट.राजा राजीव कुमार सिंह की मौत से समर्थकों में शोक की लहर.

