आईआरटीसीएसओ का मीटिंग हुआ संपन्न
गोरखपुर:- इण्डियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ आर्गनाइजेशन पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर की बैठक रेलवे स्टेशन के ए सी लाऊंज में आयोजित किया गया,जिसको इण्डियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ आर्गनाइजेशन के जोनल संरक्षक राज्यसभा सांसद जय प्रकाश निषाद ने संबोधित किया सांसद ने कहा की मेरे संरक्षक रहते टिकट चेकिंग स्टाफ को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा, यदि समस्या आती है तो टिकट चेकिंग स्टाफ नि: संकोच मुझसे शिकायत करें, उनके लिए मैं सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हूं, रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ को किसी से डरना नहीं है अगर वह सही है तो मुझसे शिकायत करें, मैं उसका निराकरण कराउंगा। टिकट चेकिंग स्टाफ को रनिंग स्टाफ बनाने के लिए मैं शीघ्र ही संसद में मांग करुंगा कि टिकट चेकिंग स्टाफ को रनिंग स्टाफ दर्जा दिया जाएं राज्यसभा सांसद जय प्रकाश निषाद ने आईआरटीसीएसओ का कैलेंडर और डायरी का विमोचन किया और सभी उपस्थित पदाधिकारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी कार्यक्रम के संचालन कर रहे इण्डियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ आर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पवन कुमार राय ने कहा की लोको पायलट, सहायक लोको पायलट व गार्ड अभी रेलवे की ओर से रनिंग स्टाफ का दर्जा दिया जा रहा है. टीटीई को रनिंग स्टाफ के लाभ नहीं दिए जा रहे हैं. पायलट व गार्ड की तर्ज पर टिकट चेकिंग स्टाफ भी ट्रेन में ड्यूटी करता है. इसी के चलते ये मांग की जा रही है.
आईआरटीसीएसओ जोनल अध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद ने सांसद महोदय ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा की टीटीई रेस्ट हाऊस मे डियूटी समाप्त होने के बाद टीटीई को आराम करने के लिए टीटीई रनिंग रूम में गंदे बिस्तर, बदबूदार टॉयलेट, खराब कूलर-पंखे मिलता है। जिससे उनकी नींद और थकावट दूर नहीं होती है। ऐसे माहौल में टीटीई के जीवन से खिलवाड़ करने के समान है कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे आईआरटीसीएसओ जोनल संरक्षक टीएन पाण्डेय ने राज्यसभा सांसद जय प्रकाश निषाद को फूल मालाओं से लाद कर जोरदार स्वागत किया टिकट चेकिंग स्टाफ को रनिंग स्टाफ का दर्जा मुहैया कराने के लिए सांसद महोदय से हस्तक्षेप करने की मांग किया टीएन पाण्डेय ने कहा गोरखपुर (पूर्व) शयनयान सेक्शन के प्रभारी के खिलाफ जनार्दन गिरी और अन्य (तीस) टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा हस्ताक्षरित कर शिकायत पत्र रेलवे प्रशासन सौपा रेलवे प्रशासन बिना जांच कराये लीपापोती करने से लग गया निष्पक्ष जांच करवा कर टिकट चेकिंग स्टाफ साथियों को न्याय दिलवाने का आग्रह किया इस मौके पर डी. के. द्विवेदी, गोरखपुर (पश्चिम) के प्रभारी बी. के. सिंह आर. सी. मिश्र अमित सिंह मोनू अखिलेश मिश्र सत्येन्द्र कुमार श्रीवास्तव अजय राय,मजहर हुसैन, उदय प्रताप जितेन्द्र कुमार सिंह मुनमुन कुमार,रविशंकर सिंह आदि शामिल रहे.

