मुंबईः टीवी एक्ट्रेस के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़ित टीवी एक्ट्रेस ने मुंबई केओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई हैं. एक्ट्रेस का कहा है कि आरोपी ने उन्हें शादी झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया है. पीड़िता के बयान पर पुलिस आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस इस मामले के जांच में जुट गई है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने पीड़ित एक्टर्स के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376(2)(एन) (दुष्कर्म), 406(विश्वास तोड़ना), 420 (धोखाधड़ी), 504(जानबूझ कर अपमान करना), 506(सोचा समझा आपराध) , 323(जानबूझर कर चोट पहुंचाना) और 34 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है. पीड़िता और आरोपी की पहचान 2017 में हैदराबाद में पीड़ित शूटिंग करने गयी थी तभी हुई थी. इससे पहले महिला ने एक मेट्रिमोनियल वेबसाइट पर आरोपी से मिले थी. आरोपी ने पीड़ित एक्ट्रेस को शादी का झांसा देकर कई बार और अलग अलग जगह ले जाकर दुष्कर्म किया.

