तमिलनाडु के 18 वर्षीय टेबल टेनिस खिलाड़ी विश्व दीनदयालन की रविवार को टैक्सी से गुवाहाटी से शिलांग जाते समय सड़क दुर्घटना में मौत हो गई.टीटीएफआई ने अपने बयान में कहा, ‘विपरीत दिशा से आ रहा एक 12-पहिया ट्रेलर, उमली चेक पोस्ट के ठीक बाद, शांगबांग्ला में सड़क के डिवाइडर से हुई टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर टैक्सी से टकरा गया और खाई में गिर गया. टैक्सी चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विश्वा को नॉर्थ ईस्टर्न इंदिरा गांधी रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल साइंसेज ले आया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.’

