व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन अगले महीने दक्षिण कोरिया और जापान की यात्रा करेंगे और टोक्यो में क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. इस दौरान वे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे. बाइडेन की दक्षिण कोरिया और जापान की यात्रा 20 से 24 मई को होनी है.
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने बुधवार को कहा, “यह यात्रा स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए बाइडेन-हैरिस प्रशासन की ठोस प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाएगी.” बाइडन दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल और जापान की प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो के साथ भी द्विपक्षीय बैठक करेंगे.

