BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ट्विटर पर #Boycott ट्रेंड हुआ तो KFC और Dominoz ने मांगी माफ़ी

by bnnbharat.com
February 9, 2022
in समाचार
ट्विटर पर #Boycott ट्रेंड हुआ तो KFC और Dominoz ने मांगी माफ़ी
Share on FacebookShare on Twitter

मामला जब कश्मीर का हो तो हिन्दुस्तानी इसे बर्दाश्त नहीं करता है. कश्मीर क्या पुरे देश के सम्मान के साथ समझौता नही होगा. केएफसी पाकिस्तान के आधिकारिक  सोशल मीडिया हैंडल से कश्मीर को लेकर पोस्ट की गई आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर अब कंपनी माफी मांग रही है। केएफसी के अलावा अब डोमिनोज ने भी ट्विटर पर सफाई दी है। बता दें कि डोमिनोज पाकिस्तान का भी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिसमें वह कश्मीरियों के साथ खड़े रहने और अलग राष्ट्र बनाने की बात कर  रहा था। पिज्जा हट और मारुति सुजुकी ने भी दी सफाई है. कहा कि इन मामलों से उसका कोई लेना देना नहीं है.

बता दे 5 फरवरी को पाकिस्तान में कश्मीर एकजुटता दिवस के रूप में बनाया जाता है। जिसमे डोमिनोज पाकिस्तान ने लिखा था, ‘कश्मीरियों के समर्थन में हमारा देश एक है, यह जल्द अलग राष्ट्र बने। चलो हम कश्मीरियों के लिए खड़े हों।’ डोमिनोज ने बाद में यह पोस्ट डिलीट कर दी लेकिन इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तैरने लगा। ट्विटर पर #BoycottDominos ट्रेंड होने लगा। इस पोस्ट को लेकर डोमिनोज इंडिया ने ट्विटर पर सफाई पेश की और कहा कि यही देश 25 सालों से हमारा घर रहा है। इसने हमेशा हमारी सहायता की है। हम इस देश का सम्मान करते हैं।

 

डोमिनोज के अलावा केएफसी इंडिया, मारुति सुजुकी, ह्युंडई मोटर इंडिया, किया मोटर्स औऱ पिज्जा हट ने भी बयान जारी किया। मारुति सुजुकी ने अपने बयान में कहा, ‘सुजुकी मोटरकॉर्प की विश्वसनीयता पूरी दुनिया में हैं। अपनी नैतिक और समाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए हम सस्टेनेबल डिवेलपमेंट के लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश करते हैं।’ बता दें कि केएफसी ने भी 5 फरवरी को कश्मीर को लेकर विवादित पोस्ट लिखा था, जिसके बाद उसे भी पोस्ट डिलीट करनी पड़ी। उसने ट्विटर पर माफीनामा भी पोस्ट किया था।

पिज्जा हट के पाकिस्तानी हैंडल से भी कश्मीर को लेकर ऐसी ही बात लिखी गई। इसके अलावा कोरिया की ह्युंडई और किया मोटर्स के पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल ने भी कश्मीर को लेकर आपत्तिजनक बात लिखी जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल शुरू हो गया। इन दोनों कंपनियों ने भी अलग-अलग बयान जारी करके सफाई दी और कहा कि इसका कंपनी से कोई लेना-देना नहीं है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गुमला के सिसई में दुष्कर्म, दोनों आरोपी धराये

Next Post

Moto Edge 30 Pro में है 60 MP सेल्फी कैमरा, 24 फरवरी तक होगा भारत में लांच

Next Post
Moto Edge 30 Pro में है 60 MP सेल्फी कैमरा, 24 फरवरी तक होगा भारत में लांच

Moto Edge 30 Pro में है 60 MP सेल्फी कैमरा, 24 फरवरी तक होगा भारत में लांच

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d