वृन्दावन: ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के गर्भगृह के दरवाजे पर देहरी पर लगाई गई फाइबर सीट लगाने के बाद भक्तों में रोष देखा जा रहा है. इसको लेकर विरोध भी होने लगे है. इसे परम्परा और आस्था के साथ खिलवाड़ बताया जा रहा है. बताते है कि श्री बनके बिहारी मंदिर के गर्भगृह की देहरी सोने की है. सेवायत ने विरोध दर्ज कराते हुए देहरी पर लगाई गई सोने की देहरी के पीछे घोटाले की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। उन्होंने इस फाइबर सीट को हटाकर सोने लगाए जाने की मांग की है।
बताया जाता है कि पिछले दिनों ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के भक्त ने एक सेवायत गोस्वामी द्वारा ठाकुरजी के गर्भगृह के दरवाजे पर सोने की देहरी लगवाई गई थी। बताया जाता है कि पूजन करते समय इस देहरी से सोना हटता गया और अंदर से दूसरी सफेद रंग की धातु निकलने लगी है।
इसके बाद शुक्रवार की सुबह मंदिर प्रबंधन ने फाइबर की शीट लगवा दी। इसकी जानकारी जब मंदिर के सेवायतों को हुई तो उनमें रोष फैल गया। मंदिर के सेवायत दिनेश गोस्वामी ने कहा कि ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के भक्त देहरी पूजन करने आते हैं।
उन्होंने कहा कि यहां पहले चांदी और उसके बाद सोने की देहरी लगवा दी गई। सोने की देहरी में घोटाला हुआ है, इसी लिए मंदिर प्रबंधन द्वारा आनन-फानन फाइबर की सीट को लगाया है। उन्होंने कहा कि ठाकुरजी के भक्त यहां आकर देहरी का पूजन करते हैं। इस फाइबर की सीट को लगाने से भक्तों की आस्था और प्राचीन परंपराओं के साथ खिलवाड़ किया गया है।
ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के एक भक्त द्वारा सेवायत के माध्यम से देहरी लगवाई गई थी। इसके बाद सेवायत द्वारा न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया गया कि इस देहरी से छेड़छाड़ न हो सके। न्यायालय के आदेश के बाद फाइबर सीट लगवाई गई है।

