लोगों का पर्सनल लाइफ और डिटेल सुरक्षित नहीं रह पा रहा है. उनके पर्सनल डेटा विभिन्न साईट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होते है. ऐसे ही साईट से लोगों के पर्सनल डेटा खरीद कर साइबर क्रिमिनल्स का एक ग्रुप लोगों को चुना लगा रहा है. मंगलवार को पटना पुलिस ने ग्रुप के पांच साद्स्यो को गिरफ्तार किया तो इस बात का खुलासा हुआ. गिरफ्तार गिरोह के सदस्य ने बताया की डार्क नेट के माध्यम से डेटा खरीद कर ठगी को अंजाम देता था.
जानकारी के अनुसार पकडाए क्रिमिनल्स लोगों को होम लोन व अन्य लोन दिलाने के नाम पर लोगों को ठगते थे. पटना पत्रकार नगर थाना की पुलिस ने दो युवती समेत पांच साइबर क्रिमिनल्स को गिरफ्तार किया है. पकडे गये क्रिमिनल्स के पास से एक लाख नकदी के साथ 12 मोबाइल और कई बैंकों के एटीएम कार्ड सहित कागजात बरामद किए गए हैं. पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है. अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. गिरोह का एक टू बीएचके फ्लैट में ऑफिस भी बना रखा था. जिसमें 3 लड़के और 2 युवतियों के साथ डार्क नेट के माध्यम से डेटा जुटा कर बिहार सहित अन्य राज्यों के लोगों को होम लोन, पर्सनल लोन आदि दिलाने के नाम पर ठगी करता था

