BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डिनोबली स्कूल के वाइस प्रिंसिपल और नर्स के खिलाफ आरोप तय

by bnnbharat.com
March 9, 2021
in Uncategorized
डिनोबली स्कूल के वाइस प्रिंसिपल और नर्स के खिलाफ आरोप तय
Share on FacebookShare on Twitter

धनबादःआठ साल की मासूम छात्रा के साथ स्कूल के सिक रूम में हुए दुष्कर्म के मामले में डिनोबिली स्कूल कोराडीह के तत्कालीन उप प्राचार्य फादर पॉल जूलियन एक्का व नर्स ई लोंमगा के विरुद्ध पोक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश अखिलेश कुमार तिवारी की अदालत ने आरोप तय कर दिया है. अदालत ने अभियोजन को गवाह पेश करने का आदेश दिया है. पुलिस ने दोनों के विरूद्ध प्रथम दृष्टया आरोप सही पाते हुए आरोप पत्र दायर किया था. एक आरोपित क्लास टीचर कोनराड चाल्र्स गोम्स को क्लीन चिट दी थी. पीडि़त छात्रा के स्वजन ने कतरास थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उनकी पुत्री के साथ स्कूल के भीतर दुष्कर्म किया गया है. इसमें उप प्राचार्य, क्लास टीचर एवं नर्स को नामजद किया गया था.

मेडिकल जांच में हुई दुष्कर्म की पुष्टि

डीसी के आदेश पर सात सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने छात्रा की मेडिकल जांच की थी. इसमें साफ हुआ कि उसके साथ गलत किया गया है. पुलिस ने पीडि़ता का 164 के तहत बयान भी अदालत में कराया. हालांकि उसने किसी का नाम नहीं लिया, परंतु कहा कि परीक्षा में नंबर काटने की धमकी देकर उसे कुछ बताने से मना किया गया था. आठ अगस्त 2020 को क्लास में छात्रा की तबीयत खराब हुई थी. उसे उलटी हो गई थी. कुछ देर बाद लंच ब्रेक होने को था. लंच ब्रेक के बाद क्लास टीचर ने छात्रा को सिक रूम भेज दिया था. वहां छात्रा को सफेद रंग की छोटी दवा दी गई थी. दवा खाने के बाद छात्रा तनिक अचेत हो गई तो उसके साथ गलत काम किया गया. होश में आने के बाद छात्रा ने इस बाबत नर्स से सवाल किया तो नर्स ने उसे धमकी दी कि ये बातें अपने घरवालों या किसी और को बताने पर परीक्षा में नंबर कट जाएंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अंबानी के घर के पास विस्फोटक रखने वाले शख्स की तस्वीर आयी सामने

Next Post

नेपाल में जारी राजनीतिक संकट में नया मोड़, SC के फैसले से खड़ा हुआ सियासी संकट

Next Post
नेपाल में जारी राजनीतिक संकट में नया मोड़, SC के  फैसले से खड़ा हुआ सियासी संकट

नेपाल में जारी राजनीतिक संकट में नया मोड़, SC के फैसले से खड़ा हुआ सियासी संकट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d