BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डीएवी कपिलदेव में आशीर्वाद समारोह का आयोजन

by bnnbharat.com
April 24, 2022
in झारखंड
डीएवी कपिलदेव में आशीर्वाद समारोह का आयोजन
Share on FacebookShare on Twitter

 

राँची.डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू में आज 12वीं वर्ग के छात्रों के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर एक विशेष हवन का आयोजन किया गया और उत्प्रेषित छात्रों को बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी गई. आशीर्वाद समारोह में बच्चों को आशीर्वाद देते हुए विद्यालय के प्राचार्य झारखंड डीएवी जोन एफ के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि ईमानदारी और इंसानियत डीएवी की पहचान है .आप इसे सदा बनाए रखें. उन्होंने छात्रों से कहा कि यह दोनों वैसे सद्गुण हैं, जिनसे व्यक्ति काफी ऊंचाइयों तक जा सकता है. जीवन के हर क्षेत्र में इससे सफलता मिलेगी. श्री सिन्हा ने कहा कि मिलना और बिछड़ना जीवन की प्रक्रिया है और यह बिछड़न भी काफी सुखद है क्योंकि बच्चे जीवन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए हम से अलग हो रहे हैं.
बच्चों को डीएवी पब्लिक स्कूल नई दिल्ली ps1 के निदेशक डॉ जेपी शूर ने भी शुभकामना संदेश दिया है. उनके द्वारा भेजे गए संदेश में कहा गया है कि बच्चे जहां भी जाएं ,डीएवी की पहचान बनाए रखें .वे अनंत ऊंचाइयों के सोपान पर जाएं और हमेशा इंसान बने रहें .उनमें मानवता भरी रहे .उन्होंने सभी बच्चों के अच्छे परीक्षा फल की शुभकामना व्यक्त की है और कहा है कि कोरोना संक्रमण काल के संकट के समय जिस प्रकार आपने कष्ट से अध्ययन किया है और अपने आप को परिस्थितियों में ढाला है वह काबिले तारीफ है.
आशीर्वाद समारोह में विद्यालय के एलएमसी चेयरमैन कपिल देव गिरि ने भी बच्चों के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की और कहा कि यह बच्चे देश के अच्छे नागरिक बने और अपने माता पिता विद्यालय और देश का नाम रोशन करें.

मौके पर अरुण कुमार मंडल, सुनील कुमार झा, संजय कुमार सिंह ,एसपी सत्पथी ,विजय कुमार पाठक, पशुपति नाथ झा, विजय कुमार, अंशु पांडेय, आलोक पाठक, डॉक्टर आर बी शर्मा , नीलिमा दास,आलोक इंद्र गुरु समेत 12वीं वर्ग के सभी वर्ग वर्ग शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद थे बाद में उन्हें एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया गया तथा विद्यालय से स्मृति चिह्न प्रदान किए गए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,593 नए मामले सामने आए

Next Post

PM की रैली वाली जगह से मात्र 12 KM दूर एक जबरदस्त बम विस्फोट हुआ

Next Post
प्रधानमंत्री ने कोविड टीकाकरण के 150 करोड़ का ऐतिहासिक आंकड़ा हासिल करने पर देशवासियों को बधाई दी

PM की रैली वाली जगह से मात्र 12 KM दूर एक जबरदस्त बम विस्फोट हुआ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d