जमशेदपुर : एक की गलती से पुरे विभाग की किरकिरी हो रही है. मामला एक डॉक्टर की लापरवाही से जुड़ा है. आखिर इतनी भी हडबडी क्यों. डॉक्टर ने सदर अस्पताल का ही डेथ सर्टिफिकेट बना दिया. और इस सोशल मीडिया के युग में वो डेथ सर्टिफिकेट वायरल भी हो गया. विभाग की किरकिरी हो रही है कि सदर अस्पताल की ही मौत ही गयी है. जितने लोग उतने मजाक. एक व्यक्ति की गलती से पूरे व्यवस्था पर प्रश्न उठ गया है. मामले को सिविल सर्जन और सदर अस्पताल के उपाधीक्षक ने गंभीरता से लिया है . अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. एवीबीके बाखला ने कहा कि गलत डेथ सर्टिफिकेट जारी करने वाले डॉक्टर से पूछा जायेगा.
दरअसल घाटशिला निवासी अधेड़ एक मार्च को सदर अस्पताल में भर्ती हुआ था, पांच मार्च को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. डॉक्टर ने मरीज के परिजनों को डेथ सर्टिफिकेट दे दिया. परिजन जब शव का अंतिम संस्कार करने गए थे तो पाया कि डेथ सर्टिफिकेट में मरीज के नाम की जगह सदर अस्पताल लिखा हुआ है. तब मामला सामने आया. हालांकि अस्पताल के पदाधिकारियों ने सर्टिफिकेट में सुधार कर दिया है.

