उज्जैन. अभिनेत्री तनुश्री दत्ता एक सड़क हादसे में घायल हो गयी हैं.वह मंगलवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करने जा रही थीं, तभी उनकी कार का ब्रेक फेल हो गया और यह हादसा हो गया. इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिये दी है. अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी चोट की एक फोटो साझा कर घटना के बारे में बताया है.

