सूबे को कंपकंपी और कोहरे से राहत मिलती नहीं दिख रही है. मौसम विभाग की माने तो 22 जनवरी से झारखण्ड के कई हिस्से बादलों से घिरे रहने वाले है. तापमान में गिरावट के साथ कंपकंपी बढ़ेगी . सुबह में कोहरे और धुंध की परतों से अभी निजात मिलता हुआ नहीं दिख रहा है. वहीं दिन में तेज हवा चलेगी जिससे ठंड और बढ़ेगा. मतलब साफ है की पूरी सावधानी बरतनी है, खास कर बच्चे, बूढ़े और कामकाजी वर्ग.
बारिश की है संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 22 जनवरी से चार दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाया रहेगा और कुछ इलाकों में बारिश देखी जा सकती है. 23 व 24 जनवरी को भी बारिश की संभावना है. बारिश होने की संभावना है. सुबह में कोहरा या धुंध के बाद दोपहर में आंशिक तौर पर बादल छाये रहने की संभावना जताई है. राजधानी रांची में भी ठंड बढ़ गयी है. और तापमान में निरंतर गिरावट हो रही है. राज्य में तापमान में गिरावट के साथ ही कई जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा. वहीं, अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है.

