नेपाल में लापता हुये विमान के सभी यात्रियों के साथ चालक दल की मौत हो गई है नेपाली सेना ने पुष्टि की है.नेपाली सेना ने ये विमान मस्टैंग में थासांग-2 के सानोसवेयर में ढूँढा है. विमान की हालत काफी खराब थी. पूरा मलबा आसपास बिखरा हुआ था. विमान का संपर्क जैसा टूट गया था उसकी खोज जारी कर दी गई थी, लेकिन खराब मौसम के कारण सर्च ऑपरेशन चलाने में काफी दिक्कत हो रही थी.विमान में चार भारतीय नागरिक, दो जर्मन के नागरिक और 13 नेपाल के नागरिकों के अलावा तीन चालक दल के सदस्य सवार थे. इस तरह से विमान में कुल 22 लोग सवार थे.प्लेन रविवार को हादसे का शिकार हुआ था. तारा एयरलाइन की फ्लाइट 9NAET नेपाल के पोखरा से जोमसोम जा रही थी. सुबह करीब 10 बजे अचानक फ्लाइट लापता हो गई थी. पहाड़ की चोटी से टकराने के बाद करीब 100 मीटर के इलाके में शव और विमान का मलबा फैला हुआ है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि विमान करीब 14,500 फीट की ऊंचाई पर टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है.

