चीन में गुरुवार को तिब्बत एयरलाइंस के एक जेट में आग लग गई. बताया जा रहा है कि विमान के टेक-ऑफ के वक्त यह हादसा हुआ. विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. घटना का कारणों के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि 113 यात्रियों और नौ चालक दल के साथ उड़ान दक्षिण-पश्चिमी शहर चोंगकिंग से तिब्बत के निंगची की ओर जा रही थी, जब “असामान्यताओं” को देखा गया और टेक-ऑफ को ससपेंड कर दिया गया, जिससे जेट रनवे से आगे निकल गया.

