BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तीन तलाक के बाद भाजपा में बढ़ा मुस्लिम महिलाओं का भरोसा

by bnnbharat.com
August 5, 2019
in समाचार
तीन तलाक के बाद भाजपा में बढ़ा मुस्लिम महिलाओं का भरोसा
Share on FacebookShare on Twitter

करोलबाग के अजमल खां रोड पर प्रदेश भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में व्यापारियों के साथ ही मुस्लिम भी शामिल हुए। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह सहित अन्य नेताओं ने कार्यकर्ताओं व नए सदस्यों को संबोधित किया। तीन तलाक के खिलाफ कानून बनने और गरीबों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए शुरू की गई योजनाओं का असर अल्पसंख्यक वर्ग विशेषकर मुस्लिम महिलाओं पर भी पड़ा है। यही कारण है कि मुस्लिम महिलाएं भाजपा के साथ जुड़ने के लिए आगे आ रही हैं। तीन तलाक विधेयक संसद में पास होने के बाद काफी संख्या में मुस्लिम महिलाएं भाजपा कार्यालय पहुंची थी। इसके साथ ही सदस्यता अभियान कार्यक्रम में आकर वह पार्टी से जुड़ रही हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि व्यापारी वर्ग देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। कांग्रेस नेतृत्वविहीन हो चुकी है, इसलिए पार्टी में बिखराव शुरू हो गया है। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी की लोकसभा चुनाव में जमानत तक जब्त हो चुकी है। ऐसे में विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड जीत के साथ दिल्ली में सरकार बनाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की संगठन शक्ति से हर कोई प्रभावित है। यही वजह है कि दिल्ली की नकारात्मक व झूठी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए जनता तैयार है। दिल्ली प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी लोकसभा चुनाव जैसी जीत हासिल करने में सदस्यता अभियान सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रभारी गुलशन गुगनानी, प्रदेश मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवराहा एवं करोलबाग जिला अध्यक्ष भारत भूषण मदान उपस्थित थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मिशन कश्मीर पर तस्वीर होगी साफ, घाटी में आज आ सकता है बड़ा फैसला

Next Post

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला,भारतीय मूल के आठ लोगों की नागरिकता रद्द

Next Post
नेपाल सरकार का बड़ा फैसला,भारतीय मूल के आठ लोगों की नागरिकता रद्द

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला,भारतीय मूल के आठ लोगों की नागरिकता रद्द

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d