BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result

तुर्की के इस्तांबुल में रूस-युक्रेन के बीच “सार्थक” वार्ता रूस ने कीव के समीप सैन्य गतिविधि कम करने के दिए संकेत

by bnnbharat.com
March 29, 2022
in समाचार
तुर्की के इस्तांबुल में रूस-युक्रेन के बीच “सार्थक” वार्ता रूस ने कीव के समीप सैन्य गतिविधि कम करने के दिए संकेत
Share on FacebookShare on Twitter

रूस और युक्रेन के बीच एक महीने से संघर्ष जारी है. तुर्की में मंगलवार को रूस और यूक्रेन के वार्ताकारों के बीच ‘युद्ध समाप्ति’ को लेकर बातचीत हुई. इसके बाद रूस ने कहा कि वह तुर्की के इस्तांबुल में “सार्थक” वार्ता के बाद कीव के आसपास सैन्य गतिविधियों को कम करेगा. यूक्रेन ने भी अंतरराष्ट्रीय गारंटी के साथ तटस्थ रहने का आश्वासन दिया है. माना जा रहा है कि यूक्रेन नाटो में शामिल होने की अपनी जिद को छोड़ सकता है. जिसके बाद ही रूस अपने सैनिकों के वापसी का ऐलान करेगा. तुर्की में आमने-सामने की बैठक के बाद, रूसी उप रक्षा मंत्री अलेक्जेंडर फोमिन ने कहा कि “यूक्रेन की तटस्थता और गैर-परमाणु स्थिति पर बातचीत अब एक व्यावहारिक क्षेत्र में चली गई है.”

24 फरवरी को यूक्रेन पर हमले के बाद रूस रूस ने कुछ नरमी के संकेत दिए हैं. रूस के उप रक्षा मंत्री एलेक्जेंडर फोमिन ने मंगलवार को कहा कि युद्ध समाप्त किए जाने के मकसद से जारी वार्ता में “विश्वास बढ़ाने के लिए” मॉस्को ने कीव और चेर्नीहीव के पास अभियान में “मौलिक रूप से कटौती” करने का फैसला किया है.

खबर है कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मुलाकात कर सकते हैं. यूक्रेन के वार्ताकार डेविड अरखामिया ने कहा कि जेलेंस्की और पुतिन के बीच सीधी मुलाकात के लिए अब “पर्याप्त” शर्तें हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोल्हान विश्वविद्यालय के संविदा शिक्षकों को मिल सकता है छः महीने का सेवा विस्तार

Next Post

राजस्थान सरिस्का टाइगर रिजर्व के जंगलों में लगी आग में फंसे बाघ सहित अन्य जीव, हेलिकॉप्टर से डाल रहे पानी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d