मुंबई. ‘बिग बॉस 15’ की ट्रॉफी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने जीत ली है. ट्रॉफी के साथ-साथ उन्हें 40 लाख की प्राइज मनी दी गयी. इस सीजन की प्राइज मनी 50 लाख रुपये थी, जिसमें से ब्रीफकेस वाले टास्क के दौरान 10 लाख रुपये कट हो गये. फिनाले में तेजस्वी को कई प्रतिभागियों से कड़ी टक्कर मिली.

