गुमला जिला अंतर्गत रायडीह प्रखंड के डोबडोबी मोड़ के समीप तेज रफ़्तार ट्रक ने तीन लोंगो को कुचल दिया. मरने वाले तीनों राजमिस्त्रियों बताये जाते है. तीनों मृतक एक बाइक में सवार थे. मृतकों में बाइक सवार बक्सपुर गांव निवासी कामिल रौना, संजय मिंज व मनु स्वांसी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की रफ्तार अधिक थी. मोड़ के समीप चालक अपना संतुलन संभाल नहीं सका और अनियंत्रित होकर बाइक में सवार तीनों राजमिस्त्री को अपनी चपेट में ले लिया और घसीटते हुए खेत में जा फंसा.
बताया जा रहा है कि तीनों युवक सोमवार की रात सिलम गांव में एक गृह प्रवेश कार्यक्रम मे शामिल होकर घर लौटने के क्रम में डोबडोबी मोड़ से पहले ही विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया. तीनों मृतकों में दो विवाहित थे. जिसमें मृतक कामिल रौना का एक बेटा बिलसन रौना, दो बेटी ज्योसी रौना व आयुषी रौना है. मृतक संजय मिंज के दो बच्चे अनुप्रिया मिंज व आकृति मिंज है. तीसरा मृतक मनु स्वांसी अविवाहित है. सभी के परिजन गद्से से अवाक है. रो रो कर उनका बुरा हाल है. परिजनों ने प्रशासन से मुआवजा, पेंशन व अन्य सरकारी सुविधा देने की मांग की है. साथ ही बच्चों की पढ़ाई में मदद करने की गुहार लगायी है. परिजनों ने कहा है कि अगर प्रशासन हमारी मदद नहीं करेगा, तो हम भुखमरी में जीने को विवश होंगे.

