युक्रेन के साथ जारी युद्ध में चीन की तटस्थता से यह माना जा रहा था कि चीन रूस के विरोध में नही है. पर अपनी आदत के अनुसार चीन ने रूस को धोखा दे ही दिया. चीन ने रूस को मदद करने से साफ़ इंकार कर दिया है. अब रूस को भारत से उम्मीद है कि भारत उसके साथ रहेगा. बता दे कि न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने रूसी समाचार एजेंसियों के हवाले से बताया कि यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिका सहित कई पश्चिमी देशों ने रूस पर कई प्रकार के प्रतिबन्ध लगा दिया है. जिसके बाद रूस ने एयरलाइंस को विमान के पुर्जों की आपूर्ति व अपनी जरूरतों के लिए चीन से बात की थी पर चीन ने इंकार कर दिया.
रूसी फेडरल एयर ट्रांसपोर्ट एजेंसी अधिकारी वालेरी कुडिनोव के हवाले से कहा कि चीन द्वारा मना करने के बाद रूस अब भारत और तुर्की जैसे देशों से मदद की उम्मीद में है.

