BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दलित छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की आशंका, गुस्साए लोगों ने बोकारो-रामगढ़ मार्ग किया जाम, पुलिस पर लग रहा आरोपी को बचाने और मामला दबाने का आरोप

by bnnbharat.com
March 10, 2022
in समाचार
दलित छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की आशंका, गुस्साए लोगों ने बोकारो-रामगढ़ मार्ग किया जाम, पुलिस पर लग रहा आरोपी को बचाने और मामला दबाने का आरोप
Share on FacebookShare on Twitter

बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र में घर से घंटो लापता स्कूली छात्रा को सडक किनारे बेहोशी की हालत में छोड़ कर भाग रहे दो युवकों को परिजनों ने स्थानीय लोगों की सहयोग से पकड़ पेटरवार पुलिस को सौंप दिया. जबकि दो अन्य भागने में सफल रहे. बेहोश लडकी को पेटरवार अस्पताल से बोकारो सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. पीड़ित छात्रा दलित समुदाय से है. आशंका है की उक्त लडकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है सुचना पाकर सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी घटना का जायजा लेने पहुंचे. उन्होंने पुलिस पर पूरे मामले को रफा-दफा करते हुए साक्ष्य मिटाने का भी आरोप लगाया. पुलिस पर आरोपी युवकों को बचाने और मामले को दबाने का आरोप लग रहे है. जिला प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पेटरवार में इंटरनेट की सेवाएं बंद करवा दी है.

 

सदर अस्पताल पहुंचने के बाद छात्रा का मेडिकल जांच कराया गया. सदर अस्पताल में पेटरवार थाना प्रभारी पूनम कुजूर ने छात्रा का बयान दर्ज किया. हालांकि छात्रा ने अपने साथ किसी भी तरह गलत होने से इनकार किया है.

 

गुस्साए लोगों ने विरोध में गुरुवार को बोकारो रामगढ़ मार्ग जाम कर दिया है. तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. बोकारो जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से फोर्स बुलाई गई है. छात्रा दलित वर्ग की है. हिरासत में लिए गए लड़के दूसरे समुदाय के हैं. इस वजह से मामला संवेदनशील हो गया है.

परिजनों के अनुसार लडकी घर से स्कूल ड्रेस पहनकर स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन वह स्कूल नहीं गई और अपने दोस्त के साथ घूमने चली गई. जब 2 बजे तक वह घर नहीं लौटी तो उसके पिता ने उसके दोस्त के मोबाइल से संपर्क किया. वह बार-बार जल्द घर पहुंचाने की बात कहता रहा, जब छात्रा नहीं लौटी तो इसकी सूचना पिता ने थाने में दी. रात में छात्रा को बेहोशी की हालत में पेटरवार बाजार टांड सुमित स्टोर के बाहर छोड़कर भाग रहे थे तो परिजनों और लोगों ने पकड़ कर दोनों को पुलिस वाले को सौंप दिया.

 

इधर विधायक लंबोदर महतो इस मामले को लेकर विधानसभा के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गये. उनका आरोप है कि नौ मार्च को बोकारो जिला के पेटरवार थाना क्षेत्र में दलित बच्ची के साथ हुए सामूहिक बलात्कार की घटना घटी. जिला पुलिस और प्रशासन के लोग इस मामले में लीपापोती कर रहे हैं. विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही लंबोदर महतो ने मामले को सदन में उठाया. उनका साथ हजारीबाग के विधायक मनीष जायसवाल ने दिया. दोनों विधायकों ने मांग की मामले में फास्ट ट्रैक का गठन कर त्वरित कार्रवाई की मांग की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सीट पर एक लाख 2 हजार वोटों से जीते

Next Post

विभागीय कार्यवाई मेनेज करने के नाम पर घुस लेते स्वास्थ्य निदेशालय का क्लर्क चढ़ा ACB के हत्थे

Next Post
विभागीय कार्यवाई मेनेज करने के नाम पर घुस लेते स्वास्थ्य निदेशालय का क्लर्क चढ़ा ACB के हत्थे

विभागीय कार्यवाई मेनेज करने के नाम पर घुस लेते स्वास्थ्य निदेशालय का क्लर्क चढ़ा ACB के हत्थे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d