दिग्गज अदाकार मंजू सिंह का बीमारी के बाद 73 साल की उम्र में निधन हो गया. शनिवार को ये जानकारी उनके परिवार की ओर से दी गई. परिवार की तरफ से कहा गया कि गुरुवार को मुंबई में उनका निधन हो गया. मंजू सिंह के निधन से गीतकार, अभिनेता और निर्देशक स्वानंद किरककिरे दुखी हैं.

