नई दिल्ली.पूर्व मंत्री और तीन बार विधायक रहे दिग्गज कांग्रेसी नेता जगमोहन सिंह कंग आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए. उनके साथ उनके दोनो पुत्र यादविंद सिंह कंग उर्फ बनी कंग अमरिंदर सिंह कंग भी आप में शामिल हुए. आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आप पंजाब के सह प्रभारी राघव चड्ढा की मौजूदगी में तीनों नेताओं ने आप का दामन थामा.

