आज सुबह 9 बजकर 56 मिनट पर दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए. झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. भूकंप के दौरान सीलिंग फैन और घर में रखा सामान हिलता हुआ दिखाई दिया.दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.7 रही. अफगानिस्तान के हिंदु कुश में इस भूकंप का केंद्र था.

