अरविंद केजरीवाल के घर पर बुधवार को हमला हो गया. आम आदमी पार्टी का आरोप है कि बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ये तोड़फोड़ की. दरअसल, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर केजरीवाल के विधानसभा में दिए बयान का विरोध कर रहे थे.
हालांकि, इस घटना के बाद पुलिस ने तेजस्वी सूर्या समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है. तेजस्वी सूर्या सीएम आवास के गेट पर धरने पर बैठे हुए थे. तभी भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आज यानी बुधवार को तीन बेरिकेड्स तोड़कर केजरीवाल के घर के बाहर तक पंहुच गए. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बवाल काटा और गेट पर भगवा रंग भी फेंके. किसी तरह पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया. फिलहाल मामला अभी शांत है.
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा कि ‘दिल्ली में मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal जी के घर पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर CCTV कैमरे और सिक्योरिटी बैरियर तोड़ दिए है. गेट पर लगे बूम बेरियर भी तोड़ दिए है.

