दिल्ली दंगों के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने नोटिस भेज कर पूछा है कि क्यों न इस मामले में पक्षकार के रूप में उनपर मुकदमा चलाया जाए.
अदालत ने इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को नोटिस भेजा. इसके अलावा अदालत ने ऐसा ही नोटिस केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, बीजेपी नेता कपिल मिश्रा, बीजेपी सांसद परवेश वर्मा को भी नोटिस भेजकर जवाब मांगा है. हाईकोर्ट ने 4 मार्च 2022 तक सभी से जवाब मांगा है.

