नई दिल्ली.दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू के हटने का ऐलान कर दिया गया है, जिसके बाद अब मनोरंजन के रास्ते भी खोल दिए गए हैं. दिल्ली में कोरोना के मामले कम होने के बाद से अब वीकेंड कर्फ्यू में ढील देने की तैयारी शुरू हो गई है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में ये फैसला लिया गया है। इस दौरान दिल्ली में रेस्टोरेंट और बार खुलने से लेकर सिनेमा हॉल तक सब कुछ री-ओपन होगा. लेकिन शुरुआत में ये सब लिमेटिड होगा. यानी सबकुछ खुलेगा मगर 50% कपैसिटी के साथ.

