दिल्ली में शुक्रवार को नाइट कर्फ्यू भी खत्म कर दिया गया है. इस फैसले के बाद अब दिल्ली के लोग देर रात तक रेस्टोरेंट और दुकान खोल सकेंगे.DDMA ने कोरोना संक्रमण की समीक्षा को लेकर रखी गई एक मीटिंग में राजधानी से नाइट कर्फ्यू हटाने का फैसला लिया है. नाइट कर्फ्यू हटाने के अलावा दिल्ली के लोगों के लिए और भी कई प्रतिबंधों में ढील दी गई है. अब दिल्ली में मास्क ना पहनने पर जुर्माने की राशि भी घटा दी गई है. इसके अलावा बस और मेट्रो में लोग बिना रोक-टोक के खड़े होकर सफर कर सकेंगे. सबसे बड़ी राहत होटल और दुकान संचालकों को दी गई है. अब दिल्ली में दुकान और रेस्टोरेंट खोलने की समय सीमा खत्म कर दी गई है. यानी अब रेस्टोरेंट या दुकान मालिक देर रात तक अपना संस्थान खोल सकेंगे.

