दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर पथराव किया गया. इस दौरान जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की गई. इस बवाल में कई पुलिस वाले घायल हो गए हैं. पुलिसकर्मी को गोली लगने की भी खबर आ रही है.
जानकारी के अनुसार शोभा यात्रा कुशल सिनेमा के पास से गुजर रही थी. जिस पर पथराव हुआ. इस दौरान लोगों ने दो वाहनों को फूंक दिया. एक दुकान को भी आग के हवाले किया गया है. मौके पर जिला पुलिस के कई वरिष्ठ आला अधिकारी भारी संख्या में पुलिस के साथ पहुंचे हैं. जांच के साथ ही लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है.

