बॉलीवुड हीरोइनें अक्सर ऐसी ड्रेस पहनकर घर के बाहर स्पॉट हो जाती हैं कि वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं. ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ.जानी-मानी एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार हाल ही में एक रियलिटी शो के सेट के बाहर स्पॉट हुईं. एक्ट्रेस का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग उन्हें ड्रेस को लेकर जमकर ट्रोल करने लगे.सामने आए वीडियो में दिव्या खोसला कुमार ब्लैक और गोल्डन कलर के कॉम्बिनेशन में ड्रेस पहने नजर आईं. दरअसल, एक्ट्रेस की इस गाउन की स्कर्ट ब्लैक कलर की है तो वहीं स्कर्ट के ऊपर का जो टॉप है वो गोल्डन कलर है.दिव्या खोसला कुमार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुआ तो वो अपनी ड्रेस की वजह से ट्रोल हो गईं.


