BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दुनिया के शीर्ष अरबपतियों में शामिल जय चौधरी, कभी पेड़ के नीचे बैठकर करते थे पढ़ाई

by bnnbharat.com
March 3, 2021
in समाचार
दुनिया के शीर्ष अरबपतियों में शामिल जय चौधरी, कभी पेड़ के नीचे बैठकर करते थे पढ़ाई
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः साइबरसेक्योरिटी फर्म के मालिक जय चौधरी ‘हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2021’ में 577 स्थान ऊपर बढ़कर दुनिया के शीर्ष अरबपतियों में पहुंच गए हैं. 62 वर्षीय जय चौधरी अब भारत के नौवें सबसे अमीर शख्स बन गए हैं. कोरोना वायरस की मार दुनियाभर की अर्थव्यवस्था पर पड़ी है. लेकिन दुनिया के कई अरबपतियों को इस दौरान फायदा हुआ है. पिछले साल चौधरी की कुल दौलत 271 फीसदी बढ़कर 13 अरब डॉलर पर पहुंच गई.
काफी दिलचस्प है उनकी कामयाबी की कहानी
जय चौधरी की कामयाबी की कहानी काफी दिलचस्प है. हिमाचल प्रदेश के रहने वाले अरबपति के गांव में एक समय में लाइट भी नहीं हुआ करती थी इसलिए वे पेड़ के नीचे पढ़ाई करते थे. इतना ही नहीं, 10वीं कक्षा की पढ़ाई के लिए वह चार किलोमीटर पैदल चल कर पड़ोस के गांव जाते थे. अब विश्व के शीर्ष अरबपतियों की सूची में उनका नाम आया है. इससे कईं युवक प्रेरित हो रहे हैं.
इसलिए बढ़ी कमाई
फिलहाल उनके परिवार के पास नैसडैक में सूचीबद्ध ZScaler कंपनी के 45 फीसदी शेयर हैं. इस कंपनी की अभी की वैल्यू करीब 28 अरब डॉलर है. दरअसल कोरोना काल के दौरान डिजिटल टेक्नोलॉजी तेजी से बढ़ी है. इसकी वजह से चौधरी के कंपनी को काफी मजबूती मिली. उन्होंने बताया कि कोरोना काल में लोग घर से काम कर रहे थे, जिससे डिजिटल इस्तेमाल काफी तेजी से बढ़ा. उनकी कंपनी के पास 5000 से भी ज्यादा ग्राहक हैं.
साल 2008 में की थी कंपनी की शुरुआत
जय चौधरी ने साल 2008 में Zscaler कंपनी की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने साल 2018 में कंपनी का आईपीओ लॉन्च किया था. चौधरी ने 2019 में एक इंटर्व्यू में बताया था कि उनकी सफलता की सबसे बड़ी वजह ये है कि पैसों के साथ उनका लगाव बहुत कम है. इंटरनेट व क्लाउड को हर किसी के लिए सुरक्षित बनाना उनका मकसद था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पाकिस्तान की सिंध विधानसभा में मारपीट, जान बचा कर भागे विधायक

Next Post

नितांत निराशावादी बजटः रघुवर दास

Next Post
नितांत निराशावादी बजटः रघुवर दास

नितांत निराशावादी बजटः रघुवर दास

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d