BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दुमका : बेटी के प्रेमी को पिता ने किया अधमरा, हालत गंभीर, मामला दर्ज

by bnnbharat.com
January 29, 2022
in समाचार
दुमका : बेटी के प्रेमी को पिता ने किया अधमरा, हालत गंभीर, मामला दर्ज
Share on FacebookShare on Twitter

प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी के प्रेमी को बुरी तरह से पीट दिया. घायल प्रेमी युवक का एसएनएमएमसीएच धनबाद (SNMMCH Dhanbad) में इलाज चल रहा है. प्रेमी युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.मामला धनबाद जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेम-प्रसंग से नाराज पिता ने अपने बेटी के प्रेमी पर हमला कर दिया, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया. प्रेमी युवक का मामले में जरमुंडी थाना पुलिस ने प्रेमिका के पिता को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई है.

दरअसल, प्रेमी युवक घायल और बेहोशी की हालत में सुनसान जगह पर मिला. जिसके बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी गई और उसे जरमुंडी सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां से घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसके एसएनएमएमसीएच धनबाद (SNMMCH Dhanbad) में रेफर कर दिया गया. यह प्रेम-प्रसंग का मामला बताया जा रहा है.

घायल युवक के परिजनों ने बताया कि बीते दिन प्रेमी युवक अरविंद कुमार मंडल घर से बिना बताए कहीं चला गया. काफी देर तक वापस घर नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. दोपहर के बाद सूचना मिलने पर परिजनों ने ताराटीकर गांव के समीप झाड़ी से युवक को गंभीर अवस्था में घायल पाया. आनन-फानन में परिजनों ने सीएचसी जरमुंडी में प्राथमिक उपचार के बाद फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका में भर्ती कराया, जहां से युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन उसे धनबाद ले गये हैं.

परिजनों ने ताराटीकर गांव के कुछ लोगों पर बेटे की हत्या करने का प्रयास का आरोप लगाते हुए जरमुंडी थाना में मामला दर्ज कराया है. घायल युवक के परिजनों ने बताया कि युवक का ताराटीकर गांव के नरेश ततवा की लड़की के साथ प्रेम संबंध था, लेकिन लड़की के परिजनों को यह पसंद नहीं था और लड़की की शादी कहीं और तय कर दी गई थी. घटना के दिन भी प्रेमी युगल की मोबाइल से बातचीत हुई है.

मामले में पुलिस ने फिलहाल केस दर्ज कर प्रेमिका के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं कुछ और लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. वहीं एसएनएमएमसीएच धनबाद में प्रेमी युवक का इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. वहीं परिवार प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चुनाव आयोग की सख्ती: 10 फ़रवरी से 7 मार्च तक किया एग्जिट पोल तो मिलेगी सजा

Next Post

अपने फण्ड से जुड़े कार्यो की अनुशंसा पर पाएंगे बिहार के माननीय, मिलती है तीन करोड़ की राशी

Next Post
अपने फण्ड से जुड़े कार्यो की अनुशंसा पर पाएंगे बिहार के माननीय, मिलती है तीन करोड़ की राशी

अपने फण्ड से जुड़े कार्यो की अनुशंसा पर पाएंगे बिहार के माननीय, मिलती है तीन करोड़ की राशी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d