गोरखपुर:- जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान व महिला सम्बन्धी अपराधो के त्वरित निस्तारण के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल मार्गदर्शन में शशि भूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 27/22 धारा 323/504/506/354/376 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर से संबंधित वांछित अभियुक्त गब्बर उर्फ समीर निषाद पुत्र बृज नारायन निषाद निवासी न्यू शिवपुरी कालोनी गोपलापुर थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर उम्र करीब 24 वर्ष को दिनांक 13.01.2022 को समय 13.30 बजे निकट मुंशी प्रेमचन्द्र पार्क से 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है .
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
गब्बर उर्फ समीर निषाद पुत्र बृज नारायन निषाद निवासी न्यू शिवपुरी कालोनी गोपलापुर थाना रामगढ़ जनपद गोरखपुर
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 27/22 धारा 323/504/506/354/376 भादवि0 थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
गिरफ्तारी का स्थान /समय–
निकट मुंशी प्रेमचन्द्र पार्क / दिनांक 13.01.2022 / समय- करीब 13.30 बजे
गिरफ्तारी की टीम-
- उ0नि0 विशाल कुमार शुक्ला चौकी प्रभारी बेतियाहाता थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
- कां0 उपेन्द्र यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

