यूपी/सम्भल : बीती रात असमोली सीट से भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र सिंह रिंकू इज कुच्छ लोंगो ने हमला कर दिया. उनके वाहन को रोककर उन पर हमला किया गया. पास के पुलिस चौकी में घुसकर उन्होंने अपनी जान बचायी. पुलिसकर्मियों ने आरोपितों को पकडऩे की कोशिश की तो उनसे भी धक्का-मुक्की हुई। पुलिस चौकी में हाथापाई की जानकारी पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने मौके से दो आरोपितों को हिरासत में लिए हैं। हमला करने का आरोप सपा प्रत्याशी के समर्थकों पर लगाया गया है। जबकि सपा प्रत्याशी ने इसे साजिश बताया है।
जानकारी के अनुसार कैला देवी थाना पुलिस को रविवार रात नौ बजे सूचना मिली कि भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी से शराब बांटी जा रही है। पुलिस की सूचना पर प्रशासनिक टीम ने उनकी गाड़ी को रोककर तलाशी ली, उसमें कुछ नहीं मिला। यहां से भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी कुछ आगे निकल गई। भाजपा प्रत्याशी ने अपने दिया में बताया कि खिरनी पुलिस चौकी के पास समाजवादी पार्टी के समर्थकों की गाडिय़ां आईं और उनको घेर लिया। कुछ समझ पाते, तब तक गाड़ी में सवार लोगों ने धक्का-मुक्की कर मारपीट शुरू कर दी।
प्रत्याशी के मुताबिक गाड़ी से उतरकर खिरनी पुलिस चौकी में जाकर अपनी जान बचाई।
सम्भल एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि समाजवादी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा उनके साथ मारपीट धक्का-मुक्की का प्रयास किया गया। पुलिसकर्मियों द्वारा इनको सुरक्षित करते हुए चौकी के अंदर ले जाया गया। सपा के दो व्यक्तियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। अन्य लोग भागने में सफल रहे। दो नामजद एवं अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। एएसपी एवं अन्य पुलिस फोर्स मौके पर है

