नई दिल्ली.आयकर विभाग ने टैक्स चोरी की जांच के तहत चीन की दूरसंचार कंपनी हुवावे के भारत स्थित परिसरों पर छापा मारा है. दिल्ली, गुरुग्राम और बेंगलुरु में कंपनी के परिसरों पर छापामारी हुई.सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों ने कंपनी, उसके भारतीय व्यवसायों और विदेशी लेनदेन के खिलाफ कथित कर चोरी की जांच के तहत वित्तीय दस्तावेजों को देखा. उन्होंने कहा कि कुछ रिकॉर्ड भी जब्त किए गए हैं. कंपनी ने कहा कि देश में उसका संचालन पूरी तरह कानून के पालन के साथ चल रहा है.

