झारखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल देवघर में त्रिकूट पहाड़ी पर रविवार शाम लगभग 6 बजे रोपवे की ट्रॉली टूटने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं. लगभग 50 से 60 लोग रोपवे की अलग-अलग ट्रॉलियों पर फंसे हुए थे.
जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम की सक्रियता से सबको सही सलामत निकाला गया और घायलों को इलाज के लिए निजी और सरकारी अस्पताल में ले जाया गया.
बताया जा रहा है कि रोपवे का एक तार टूट जाने की वजह से एक ट्रॉली नीचे आ गिरी और उस पर सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद रोपवे बंद हो गया और इसके बाद लगभग एक दर्जन से भी ज्यादा ट्रॉलियां हवा में झूल रही हैं और उन पर पांच दर्जन से भी ज्यादा लोग सवार बताए गए हैं। इस बीच देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा है कि कुछ यात्रियों को चोट आई है। ज्यादातर लोग सुरक्षित हैं और उनके रेस्क्यू का प्रयास किया जा रहा है।

