44 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में 47 लोगों की जान बचायी गयी। वायुसेना का ऑपरेशन खत्म।इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गयी. इसके साथ ही आज मंगलवार को तीसरे दिन रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया.
वंही देवघर रोप-वे की घटना पर झारखंड हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं.झारखंड हाईकोर्ट इस मामले में 26 अप्रैल को सुनवाई करेगी.इससे पहले राज्य को एक हलफनामे के जरिए विस्तृत जांच रिपोर्ट दाख़िल करने को कहा गया है.

