झारखंड के देवघर में त्रिकुट पहाड़ पर हुए रोप-वे हादसे के बाद सोमवार की सुबह राहत और बचाव कार्य फिर शुरू किया. अभी करीब 45 लोग अब तक फंसे हैं.NDRF के साथ सेना ने भी मोर्चा संभाल लिया है.बचाने के लिए हेलीकॉप्टर से मदद ली जा रही है.
सेना के कमांडो हवा में रस्सियों के सहारे हेलीकॉप्टर से नीचे उतर कर लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं. पहले 25 मिनट के प्रयास में जवानों को सफलता नहीं मिली है. पहले केबिन नंबर 18 और फिर 9 से लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया. रविवार की शाम करीब 4 बजे रोप-वे हादसा हुआ. इसमें 12 लोग घायल हुए हैं. अब तक एक महिला की मौत हो चुकी है.

