सपा ने शिकायत की है कि देवरिया जिले की रामपुर कारखाना विधानसभा-339 के बूथ नंबर-221 पर बीजेपी कार्यकर्ता ने ईवीएम का वायर तोड़ दिया है. मतदान कार्य बाधित है.गोरखपुर जिले की चिल्लूपार विधानसभा 328 के बूथ संख्या 42 पर ईवीएम मशीन बंद कर दी गई है. सिद्धार्थनगर की इटवा विधानसभा 305 के बूथ संख्या 14, 15 पर बुजुर्ग एवं दिव्यांगजनों को वोट डालने नहीं दिया जा रहा है.सपा ने जिला प्रशासन और चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है.

