◼️प्रधानमंत्री ने कोविड की नई लहर से निपटने में देश के सफल संघर्ष की सराहना की, मन की बात कार्यक्रम में कहा–भ्रष्टाचार दीमक की तरह है
◼️संसद का बजट सत्र आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण से शुरू होगा, आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 भी संसद के पटल पर रखा जाएगा
◼️उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वर्चुअल और घर-घर जाकर प्रचार अभियान जारी
◼️राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि पर, राष्ट्र उनका स्मरण कर रहा है
◼️मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस का पुरूष सिंग्लस खिताब राफेल नडाल ने जीता
🇮🇳राष्ट्रीय
◼️लता मंगेशकर के स्वास्थ्य में सुधार, दो दिन पहले उनका वेंटिलेटर सपोर्ट हटा दिया गया
◼️महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि पर नई दिल्ली में गांधी स्मृति में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन
◼️सूचना और प्रसारण राज्यमंत्री डॉ. एल. मुरूगन ने कहा दूरदर्शन का तमिल चैनल जल्दी ही एचडी फार्मेट में बदला जाएगा
◼️प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और इस्राइल के बीच मजबूत संबंधों पर प्रकाश डाला
◼️प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और इस्राइल के बीच मजबूत संबंधों पर प्रकाश डाला
🌍अंतरराष्ट्रीय
◼️ढाका में महिला उद्यमियों के लिए तीसरे सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया
🏏खेल जगत
◼️एंटिगा में आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप के सुपरलीग क्वार्टर फाइनल मैच में भारत ने बांग्लादेश को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है
🇦🇶राज्य समाचार
◼️कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की
◼️पंजाब में मतदान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी ने चुनाव प्रतीक चिह्न-शेरा का लोकार्पण किया
◼️केरल में लगातार पांचवें दिन भी कोविड संक्रमण का आंकड़ा पचास हजार से ऊपर बना रहा
◼️पंजाब में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने 28 जनवरी तक सौ करोड़ रूपये की आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद कीं
◼️उत्तराखंड में नामांकन पत्रों की जांच के बाद कुल सात सौ 27 नामांकन वैध पाए गए
💰व्यापार जगत
◼️इस वित्त वर्ष में अप्रैल से दिसम्बर तक समुद्री उत्पादों का निर्यात 35 प्रतिशत बढ़कर 6 अरब दस करोड़ डॉलर का हो गया
◼️इस वित्त वर्ष में अप्रैल से अक्टूबर तक रेडी टू ईट उत्पादों का निर्यात 24 प्रतिशत बढ़ा
☔मौसम
◼️राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिन के समय तेज हवाएं चलने की संभावना है. न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.
◼️मुम्बई में मुख्यत: आसमान साफ रहेगा. तापमान 17 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
◼️चेन्नई में सुबह कोहरा छाया रहेगा और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. तापमान 24 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.
◼️कोलकाता में सुबह कोहरा छाया रहेगा और बाद में मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा. तापमान 15 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है.
🚫चेतावनी: इस न्यूज़ बुलेटिन में दिए गए आंकड़े व समाचार भारत सरकार की न्यूज एजेंसी से लिए गए हैं अपने स्तर पर उनमें किसी तरह का बदलाव ना करें इसके लिए आप स्वयं जिम्मेवार होंगे_

