बिजली संकट की वजह से इस चिलचिलाती गर्मी में भी घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली में भी बिजली संकट गहराने के आसार हैं.
दरअसल, यहां पीक पावर डिमांड अप्रैल के महीने में बढ़कर 5735 मेगावाट तक पहुंच गई है, जो इस महीने की अब तक की सबसे ज्यादा मांग है. इससे पहले 30 अप्रैल 2019 को पीक पावर डिमांड सबसे ज्यादा 5664 मेगावाट थी. गौरतलब है कि इस वर्ष 1 अप्रैल 2022 से अब तक पीक पावर डिमांड में 2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है, जबकि 1 मार्च के बाद से अब तक पीक पावर डिमांड में 42 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. अगर मांग के मुताबिक बिजली की सप्लाई नहीं हुई तो राजधानी दिल्ली में बिजली कटौती का दौर देखने को मिल सकता है.

