ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक द कश्मीर फाइल्स ने पहले हफ्ते 97.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. वहीं, दूसरे हफ्ते फिल्म ने 110.03 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. फिल्म ने पांचवें दिन 50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. छठे दिन 75 करोड़ रुपए और आठवें दिन 100 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. फिल्म ने 10वें दिन 150 करोड़ रुपए के आंकड़े को छू लिया है. फिल्म ने 11वें दिन 175 करोड़ रुपए और 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर डबल सेंचुरी लगा दी थी.

